छत्तीसगढ़

परिवहन विभाग में 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, सीएम साय की संवेदनशील पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

साय सरकार का बड़ा कदम: छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत, तकनीक के नए दौर में बढ़ा राज्य

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा का परिणाम व्यापमं से प्राप्त होने के बाद प्राप्तांकों और अभ्यर्थियों की पात्रता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है। चिन्हित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र परिवहन विभाग की वेबसाइट cgtransport.gov.in तथा कार्यालय परिवहन आयुक्त के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

Chhattisgarh Judge Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा न्यायिक फेरबदल, 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार की इस पहल से परिवहन विभाग में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार युवाओं की प्रतिभा को अवसर देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper