टेक्नोलॉजी

Redmi के 200MP कैमरे वाले फोन की कीमत धड़ाम, मिल रहा तगड़ा ऑफर

Redmi के 200MP कैमरा वाले फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। रेडमी का यह फोन पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुआ है। चीनी कंपनी का यह फोन Redmi Note 15 सीरीज में आता है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह फोन बड़े AMOLED डिस्प्ले, 12GB रैम और 6,500mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है। रेडमी ने कुछ सप्ताह पहले ही फोन की कीमत बढ़ाई है। कीमत बढ़ाने के बाद भी इस फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Redmi Note 15 Pro पर ऑफर

रेडमी का यह मिड बजट फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- कार्बन ब्लैक, सिल्वर ऐश और मिराज ब्लू में खरीदा जा सकता है।

Mi.com पर रेडमी के इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। कीमत बढ़ने के बाद यह फोन 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। रेडमी की वेबसाइट पर HDFC बैंक के फोन खरीदने पर यह 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इस तरह फोन को लॉन्च प्राइस से भी सस्ते में घर ला सकते हैं।

Redmi Note 15 Pro के फीचर्स

चीनी कंपनी का यह फोन 6.83 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन में 6,580mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

Redmi Note 15 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका