छत्तीसगढ़

NEET (UG)-2026 पुनः परीक्षा के सकुशल समापन के संबंध में

NEET (UG)-2026 पुनः परीक्षा के सकुशल समापन के संबंध में

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जिला प्रशासन से मिल कर इस नीट परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर/ बिलासपुर – दिनांक 21 जून, 2026 को NEET (UG)-2026 पुनः परीक्षा एक पाली में 14:00 बजे से 17:15 बजे तक आयोजित की गई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं आसपास के क्षेत्रों में परीक्षा हेतु कुल 215 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 85,707 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कुल 127 परीक्षा केंद्रों पर 45,973 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिसमें रायपुर (25 केंद्र, 9050 अभ्यर्थी), बिलासपुर (19 केंद्र, 7759 अभ्यर्थी), भिलाईनगर/दुर्ग (19 केंद्र, 6939 अभ्यर्थी), अंबिकापुर (13 केंद्र, 5212 अभ्यर्थी), रायगढ़ (8 केंद्र, 2682 अभ्यर्थी), राजनांदगांव (6 केंद्र, 1982 अभ्यर्थी), कोरबा (4 केंद्र, 1825 अभ्यर्थी), जगदलपुर (4 केंद्र, 1467 अभ्यर्थी), धमतरी (4 केंद्र, 1176 अभ्यर्थी), महासमुंद (5 केंद्र, 1242 अभ्यर्थी), जांजगीर (5 केंद्र, 1493 अभ्यर्थी), कांकेर (3 केंद्र, 1587 अभ्यर्थी), मनेन्द्रगढ़ (3 केंद्र, 811 अभ्यर्थी), दंतेवाड़ा (2 केंद्र, 680 अभ्यर्थी), कोंडागांव (2 केंद्र, 629 अभ्यर्थी), बालोद (2 केंद्र, 493 अभ्यर्थी), नारायणपुर (1 केंद्र, 318 अभ्यर्थी), सुकमा (1 केंद्र, 365 अभ्यर्थी) एवं बीजापुर (1 केंद्र, 263 अभ्यर्थी) शामिल हैं।

महाराष्ट्र क्षेत्र में नागपुर, गोंदिया, भंडारा एवं गढ़चिरौली में कुल 46 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 18,303 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश के बालाघाट, छिंदवाड़ा एवं जबलपुर में कुल 39 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 17,832 अभ्यर्थी शामिल हुये।
ओडिशा के झारसुगुड़ा में 03 परीक्षा केंद्रों पर 3,619 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये।

परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त प्रमुख रेलवे स्टेशनों में लगभग रायगढ़- 38, कोरबा- 28, अंबिकापुर- 32, चांपा- 38, बिलासपुर- 72, उसलापुर- 40, मनेन्द्रगढ़- 24, शहडोल- 40, अनूपपुर- 40, रायपुर- 82, भिलाई- 23, दुर्ग- 53, बालाघाट- 15, राजनांदगांव- 18, भंडारा- 17, छिंदवाड़ा- 22, गोंदिया-35, इतवारी- 30 एवं नागभीड़- 22 पर्याप्त आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी स्टॉफ सुरक्षा बंदोबस्त में लगाया गया है।
परीक्षा निर्धारित समयानुसार 17:15 बजे शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। वर्तमान समय तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत स्थिति सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।

आरपीएफ द्वारा जीआरपी, स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय करते हुये स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सादर सूचनार्थ प्रेषित।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका