छत्तीसगढ़
Trending

कबीर नगर में जलभराव से राहत: पार्षद और जोन कमिश्नर ने खुद कराया नालों की सफाई

रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगातार दिन भर बरसते पानी में रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष प्रतिनिधि  सुनील गायत्री चंद्राकर एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद  भगतराम हरवंश ने नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा सहित नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड आवासीय कालोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए नालियों एवं नाले की सफाई कामगारों की सहायता से अपने सामने सफाई करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु गंदे पानी का निकास आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में तत्काल सुनिश्चित करवाया। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वार्ड पार्षद से हाउसिंग बोर्ड आवासीय कालोनी कबीर नगर क्षेत्र की सफाई एवं निकास व्यवस्था को लेकर स्थल निरीक्षण के दौरान चर्चा करते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।

Back to top button
📰 E-Paper