छत्तीसगढ़
Trending

आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल : अविनाश चम्पावत को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आठ आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।आज मंगलवार काे राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में आईएएस अविनाश चम्पावत को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ. फरिहा आलम क़ो उप सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस  विनीत नंदनवार संचालक भू अभिलेख बनाये गए हैं। नंदनवार क़ो संयुक्त सचिव जन शिकायत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं आईएएस  जीतेंद्र शुक्ला क़ो प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देखें जारी आदेश की सूची…

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button