जॉब - एजुकेशन

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाईस्कूल का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा

रायपुर, 14 मई 2026/ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्लई, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू सहित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा।

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल में 2026 का परीक्षा परिणाम आज 14 मई को अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 33 हजार 893 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 31 हजार 852 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 39 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 31 हजार 813 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 18 हजार 578 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 58.39 प्रतिशत रहा।

*हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम*

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 का परीक्षा परिणाम भी आज अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 40 हजार 256 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 38 हजार 883 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 3 हजार 682 विद्यार्थी आरटीडी योजना अंतर्गत शामिल हुए। विभिन्न कारणों से 40 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 34 हजार 961 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 24 हजार 823 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत रहा।

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in तथा http://www.result.cg.nic.in परीक्षा परिणाम पोर्टल⁠ पर देख सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका