छत्तीसगढ़

500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सहयोग केंद्र प्राप्त में आवेदनों के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर, 07 अगस्त। प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने शुक्रवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई में 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

मंत्री श्री वर्मा ने प्राप्त आवेदनों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इस अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और विश्वास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, उनकी बात को गंभीरता से सुनना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर तत्परता से कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश मंत्री श्री जयंतीभाई पटेल, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button