छत्तीसगढ़
Trending

Road Accident : ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

महासमुंद । महासमुंद जिले के नेशनल हाइवे 53 पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक चलती ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास हुई है

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रक गुरुवार की देर रात घोडारी से तुमगांव आ रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे चलती ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। वहीं ड्राइवर ट्रक को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button