सहयोग एक सामाजिक संस्था का 17वाँ विशेष कार्यक्रम ‘उड़ान-नाम ही पहचान है’ भव्य रूप से संपन्न : 40 प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का हुआ सम्मान

रायपुर। सहयोग एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित 17वाँ विशेष कार्यक्रम “उड़ान-नाम ही पहचान है” वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में उत्साह, सम्मान और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर के लिए बेहद गर्व का पल!
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में अपनी मेहनत, प्रतिभा और कार्यक्षेत्र के माध्यम से पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित करना तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करना था। इस अवसर पर डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, एडवोकेट एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुल 40 सम्माननीय व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत सिंधी बोली और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सिंधी भाषा से जुड़े प्रश्नोत्तर का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही “पीढ़ी दर पीढ़ी साथ रहे” की भावना को प्रमुखता देते हुए परिवारों में आपसी प्रेम, संस्कार और एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दर देवानी, अंकित रोहरा, नितिन माथा, मनोहर टकरानी, मनीष पंजवानी, मनोहर डंगवानी, गोवर्धन दास साहनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिंधी समाज के सेवादार किशोर आहूजा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
महिला विंग अध्यक्ष दिव्या आडवाणी, महामंत्री सिमरन चावला, सलाहकार एवं प्रवक्ता सुनीता देववानी, कार्यकारी अध्यक्ष सिमरन बजाज के नेतृत्व में पूरी महिला टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दर देवानी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी, संस्कार, प्रतिभा का सम्मान और आपसी एकता को मजबूत करना है। “उड़ान” इसी सोच का एक प्रयास है।

