छत्तीसगढ़
Trending

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को राजधानी में मांस – मटन विक्रय प्रतिबंधित   

रायपुर । सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 26 अगस्त 2024 सोमवार को  मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर 26 अगस्त  सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। इस दाैरान किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व अवसर पर 26 अगस्त  को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण,  जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का  व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper