व्यापार

स्‍टेट बैंक ने देबाशीष मिश्रा को नई दिल्‍ली मंडल का सीजीएम किया नियुक्‍त

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने देबाशीष मिश्रा को नई दिल्ली मंडल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के पद पर नियुक्त किया है। वह कल्पेश के. अवसिया की जगह लेंगे, जो हाल में सेवानिवृत्त हुए हैं।एसबीआई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देबाशीष मिश्रा को नई दिल्ली मंडल का मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 01 नवंबर, 2024 से प्रभावी हो गयी है। वे कल्पेश के. अवसिया की जगह लेंगे। देबाशीष मिश्रा को देश और विदेश में क्रेडिट, संचालन, विदेशी मुद्रा, आईटी, मानव संसाधन और एमएसएमई क्षेत्रों में व्यापक कार्य का अनुभव है।
उल्‍लेखनीय है कि एसबीआई के नई दिल्ली मंडल में 1700 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका