छत्तीसगढ़
Trending

फर्जी विवाह दस्तावेज पेश कर 32 लाख से अधिक का घोटाला, एफआईआर का आदेश

गरियाबंद/ रायपुर । प्रदेश के गरियाबंद जिले में अस्पृश्यता निवारण के लिए संचालित अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में फर्जी विवाह दस्तावेज पेश कर फर्जी तरीके से 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि का 13 अपात्र लोगों द्वारा घोटाला किया गया है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने दिया है।  

संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद से मिली विभागीय जानकारी के मुताबिक 2019 में हुए अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की जाँच में पाया गया है कि 13 हितग्राहियों ने प्रोत्साहन राशि हासिल करने के लिए आर्य समाज मंदिर में दोबारा शादी कर राशि निकाली है। जबकी इसमें से अधिकतर लोग पहले से शादीशुदा थे और कुछ ने तो दो-दो बीवियां रखी हैं।जिसमें हितग्राहियों द्वारा अपनी पहली पत्नी से शादी और उससे जन्म लेने वाले बच्चों को अधिकतर हितग्राहियों ने अपने बच्चों को और उनके जन्म तारीख को छुपा कर नि:संतान प्रमाण पत्र बनवाकर योजना का लाभ लिया है। वहीं कुछ हितग्राहियों के बच्चे आर्य समाज में शादी के पूर्व के हैं और अभी वर्तमान में बड़े हो चुके हैं, ऐसे हितग्राही भी वर्तमान में भी आर्य समाज में शादी होने की दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना का लाभ लिए है जो विभागीय नियमों के तहत गलत हैं।
इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग और धमतरी के तीन ऐसे हितग्राही हैं , उन्होंने गरियाबंद जिले से यह प्रोत्साहन राशि हासिल किया। जबकि विभागीय नियमानुसार जिले के वास्तविक हितग्राही को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।इस तरह प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपये कुल 32 लाख 50 हजार रुपये की राशि का घोटाला किया है । इस मामले की शिकायत होने के बाद अपर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त गरियाबंद को पूरे मामले की जांच और छानबीन करने के बाद सभी अपात्र व्यक्तियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है।

इनके खिलाफ जारी हुआ एफआईआर का आदेश

अमरदास टंडन, पिता हृदय राम टंडन, ग्राम-बकली, पोस्ट परसोदाजोशी, विकासखण्ड फिंगेश्वरं ।
टीकम रात्रे पिता रामाधीन रात्रे, ग्राम-पाली, पोस्ट-पेंड्रा, विकासखण्ड-फिंगेश्वर।
गैंदराम सोनवानी पिता इंदल राम सोनवानी, ग्राम- पाली, पोस्ट-पेंड्रा, विकासखण्ड – फिंगेश्वर ।
मिरी,अमरदास पिता केशोराम मिरी, ग्राम-बकली, पोस्ट- परसोदाजोशी, विकासखण्ड-फिंगेश्वर।
तामेश्वर राम मतावले, पिता मोती राम मतावले, ग्राम-देवगांव, पोस्ट- बेलर, विकासखण्ड फिंगेश्वरं ।
मोहित कुमार देवदास, पिता प्यारे लाल देवदास, ग्राम- पोलकर्रा पोस्ट-पेंड्रा, विकासखण्ड – फिंगेश्वर।
अमरदास डहरिया, पिता भागवत डहरिया, ग्राम+पोस्ट- लोहरसी, विकासखण्ड-फिंगेश्वर।
देवेन्द्र खुटे, पिता मनीराम खुटे ।
दिलीप बंजारे, पिता लक्षीराम बंजारे, ग्राम-बकली, पोस्ट- परसोदाजोशी, विकासखण्ड-फिंगेश्वर ।
मोहन सिन्हा, पिता तुलसी राम सिन्हा, ग्राम- सेंदर,पोस्ट परसदाकला विकासखण्ड – फिंगेश्वर ।
जितेन्द्र कुमार धृतलहरे, पिता हिरासिंह धृतलहरे ।
मोहन गंधर्व, पिता महेश गंधर्व, ग्राम तौरेंगा, विकासखण्ड-छुरा ।
राकेश टोडर, पिता बेनुराम टोडर, ग्राम- गोंदलाबाहरा, पोस्ट-अकलवारा, विकासखण्ड-छुरा।

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper