छत्तीसगढ़
Trending

रायपुरा ओवर हेडटैंक की शील्ट सफाई सुबह की नियमित जल आपूर्ति पश्चात की गई

24 जनवरी को सुबह की जलापूर्ति पश्चात सरोना ओवर हेडटैंक की शील्ट की हाेगी सफाई , संध्याकालीन जलापूर्ति  रहेगी प्रभावित

रायपुर । आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा रायपुरा के 2500 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है।

रायपुरा ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात शील्ट सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का कार्य किया गया है। इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की शील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है। रायपुरा ओवर हेड टैंक में शील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया।

इस कारण से आज संध्याकालीन जलापूर्ति सम्बंधित रायपुरा ओवर हेड टैंक में आंशिक प्रभावित रही। दिनांक 24 जनवरी 2025:शुक्रवार को सरोना ओवर हेड टैंक में शील्ट सफाई का कार्य नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से करवाया जायेगा. शील्ट सफाई कार्य के चलते  24 जनवरी 2025 को सरोना ओवर हेडटैंक से संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक प्रभावित रहेगी। रायपुर शहर की अन्य ओवर हेड टंकियों से जलप्रदाय व्यवस्था यथावत रहेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper