राज्य
Trending

सुरक्षा बलों काे तलाशी अभियान में मिला रॉकेट, बम लांचर सहित विस्फोट सामग्री  

इंफाल । मणिपुर में उग्रवादियों के विरुद्ध सुरक्षा वालों का अभियान जारी है। इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में रॉकेट, बम लांचर तथा विस्फोटक सामग्री आदि बरामद हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से 20 सितंबर तक मामलों की जांच का प्रतिवेदन मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद गृह मंत्रालय मणिपुर को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकता है।

मणिपुर पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान चल रहा है। इस अभियान के दौरान चुराचांदपुर जिले के शेजांग से एक 7.5 फीट का रॉकेट, एक मॉडिफाइड एम-16 राइफल, एक बड़े आकार का देशी मोर्टार, एक मध्यम आकार का देशी मोर्टार, तीन मध्यम आकार के बम लांचर, चार बम लांचर, तीन बम देशी मोर्टार बरामद किए गए।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper