समाज कल्याण विभाग द्वारा बी.टी.आई. मैदान में वरिष्ठ नागरिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा आज 28 सितंबर 2026 को सुबह 9.00 बजे बी.टी.आई. मैदान में वरिष्ठ नागरिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर फोरम, रायपुर के पुरुष एवं महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, तेज चाल, गोला फेंक, टेनिस बॉल थ्रो, मटका फोड़, रस्सा खींच सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा शासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चाय-पानी, नाश्ता एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सह-सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग, रायपुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों का सम्मान राज्य शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा।
फोरम के अध्यक्ष श्री प्रकाश सुरावधनीवार ने इस आयोजन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सभी वरिष्ठजनों की ओर से आभार व्यक्त किया।

