मध्यप्रदेश

सिवनीः लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एएसआई

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) दिनेश रघुवंशी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि ग्राम छितापार निवासी नंदकिशोर (54) चंदनलाल चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र अभिषेक चौरसिया के साथ नौकरी दिलाने और सरकारी विभाग में वाहन लगवाने के नाम पर ठगी हुई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

नंदकिशोर चौरसिया जब एफआईआर के संबंध में जानकारी लेने के लिए जांच अधिकारी दिनेश रघुवंशी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली, से मिले तो दिनेश रघुवंशी द्वारा सही रिपोर्ट बनाने एवं फर्जी सिग्नेचर की जांच करवाने के ऐवज मे 30000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी, आवेदक द्वारा बातचीत करने पर अनावेदक दिनेश रघुवंशी 20000 रूपये रिश्वत लेने तैयार हो गया।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बुधवार को बस स्टैंड स्थित एक चाय दुकान पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी एएसआई (दिनेश रघुवंशी)ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में निरीक्षक राहुल गजभिए, शशिकला मस्कुले, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही। लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका