छत्तीसगढ़

रायपुर में सेवा संकल्प अभियान: 118 नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए दान की स्टेशनरी

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह अलग-अलग सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित ‘स्टेशनरी दान अभियान’ में नागरिकों ने जरूरतमंद और वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान में 118 नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्टेशनरी सामग्री दान की। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी स्टेशनरी सामग्री दान कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

नेक्सेरा ऐप हुआ लॉन्च, चार रियल एस्टेट ग्रुप मिलकर लाएंगे मिसिंग मिडिल के लिए सौगात

बड़ी मात्रा में स्टेशनरी सामग्री एकत्र

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में शैक्षणिक सामग्री एकत्र की गई। इसमें 498 कॉपियां, 502 पेन, 350 रबर वाली पेंसिल, 375 बिना रबर वाली पेंसिल, 320 वैक्स पेंसिल, 150 स्केच पेन और 215 स्केल शामिल हैं।

इसके अलावा 23 पेन पैकेट, 11 कंपास बॉक्स, 55 पैकेट गोंद, 3 स्कूल बैग, 6 टिफिन बॉक्स और 5 पानी की बोतलें भी नागरिकों ने दान कीं।

Govinda की रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग तस्वीरों पर भड़कीं Sunita Ahuja, बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं, जानवरों से प्यार करो’

जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई जाएगी सामग्री

अभियान के तहत एकत्र की गई पूरी स्टेशनरी सामग्री जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी शिक्षा के रास्ते में बाधा न बनें।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन ने सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और जरूरतमंद लोगों तक सामुदायिक सहयोग पहुंचाने की दिशा में विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button