पंजाब

Punjab में दिल दहला देने वाली घटना, 16 वर्षीय युवक को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

मोहाली  : मोहाली के डेराबस्सी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय निखिल नामक युवक को कुछ हमलावरों ने जबरन उसके घर से उठाया और बाद में उस पर डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, निखिल की हालत गंभीर है और उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ में रेफर किया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। घटना के बाद परिवार व इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है।

पुलिस ने शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को मामले की वजह माना है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button
📰 E-Paper