मनोरंजन

पंजाब में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग – इम्तियाज़ अली की अगली थिएट्रिकल फिल्म में कोलैबोरेशन करेगा अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट, विंडो सीट फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट एक साथ एक अहम कोलैबोरेशन के लिए एक साथ आए हैं ताकि मशहूर

वेब-डेस्क :- अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट, विंडो सीट फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट एक साथ एक अहम कोलैबोरेशन के लिए एक साथ आए हैं ताकि मशहूर निर्देशक इम्तियाज़ अली के निर्देशन में मोहब्बत और एहसास की एक खूबसूरत कहानी पेश कर सके।

मुंबई का शूट खत्म कर अब टीम पंजाब में अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रही है
दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शारवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे शानदार कलाकार इम्तियाज अली के विज़न को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे । यह फिल्म फिर से ए.आर. रहमान, इरशाद कमिल और इम्तियाज़ की टीम को जोड़ती है, जिनकी रचनात्मक साझेदारी ने भारतीय सिनेमा को कुछ सबसे यादगार गाने दिए हैं।फिल्म की कहानी हल्की फुल्की और मजेदार तरीके से इंसानी जुड़ाव को दिखाएगी। मुंबई का शूट पिछले महीने खत्म कर अब टीम पंजाब में अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रही है।

फिल्म की प्रोडक्शन बैसाखी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी
फिल्म अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट, मोहित चौधरी और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही है और यह विंडो सीट फिल्म्स की प्रोडक्शन बैसाखी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।समीर नायर, मैनेजिंग डायरेक्टर, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट,”इम्तियाज़ के साथ एक बड़ी प्रेम कहानी पर काम करना अप्लॉज़ की बड़ी स्क्रीन की एंबिशन के लिए सही है। शानदार कलाकार, ए.आर. रहमान और इरशाद कमिल का संगीत और एक मास्टर फिल्ममेकर की कला, यह सच में एक यादगार रोमांस है।”

यह भी पढ़े… कटसिरा और उतरदा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 15.99 करोड़ रुपये स्वीकृत – Pratidin Rajdhani

ऐसी है फिल्म की कहानी
इम्तियाज़ अली, लेखक-निर्देशक, “क्या प्यार सच में खो सकता है? क्या किसी का घर उसके दिल से छीन लिया जा सकता है? यह एक फिल्म है जिस पर मुझे काम करने का सौभाग्य मिला है। यह बताती है कि जब सब कुछ खो जाता है, तब हमारे पास क्या बचता है। वह प्यार जो पीछे नहीं छोड़ता, हमें जिंदगी के उतार-चढ़ाव में गाइड करता है और हमारे होंठों पर हमेशा का गीत और दिल में मुस्कान बना रहता है। फिल्म का कैनवास बड़ा है, फिर भी यह बहुत व्यक्तिगत है। यह एक लड़के और लड़की की कहानी है, लेकिन साथ ही एक देश की भी कहानी है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट में हमने सही साझेदार पाए हैं, जो फिल्म में सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद करेंगे।”

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उम्मीद करें कि यह फिल्म आपको छू जाएगी, इसका संगीत आपके साथ रहेगा और यह प्यार की कहानी आपके हिस्से की बन जाएगी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper