tips and trick

AC में स्विंग मोड ऑन करना चाहिए या नहीं? जानें क्या है फायदे और नुकसान

इन दिनों मार्केट में आने वाले एसी में कई तरह के मोड्स दिए जाते हैं। ये मोड्स आपके एसी को जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने के लिए होते हैं। ऑटो मोड में एसी का कंप्रेसर अपने आप ऑन और ऑफ होते रहता है, जिससे बिजली की बचत होती है। वहीं, बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी को खत्म करने के लिए ड्राई मोड का यूज किया जाता है। ठीक ऐसे ही एसी में स्विंग मोड भी होता है, तो इंडोर यूनिट के फ्लैप को घूमाता है। इसे कब ऑन करना चाहिए और कब नहीं? आइए, जानते हैं…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

AC का Swing Mode कब करें ऑन?

एसी के अन्य फंक्शन की तरह की Swing Mode भी काफी उपयोगी होता है। यह कमरे में हवा को सही से सर्कुलेट करने के लिए यूज किया जाता है। हालांकि, हमेशा स्विंग मोड ऑन नहीं करना चाहिए। स्विंग मोड का इस्तेमाल हवा को ज्यादा एरिया में फैलाने के लिए किया जाता है। खास तौर पर अगर आपके रूम का साइज बड़ा है और दूर के कोने में एसी का एयरफ्लो नहीं पहुंच रहा है तो इस मोड को ऑन करना चाहिए।

इसके अलावा अगर कमरे में ज्यादा लोग मौजूद है तो भी आप इस मोड को ऑन कर सकते हैं। ऐसा करने से हवा का फैलाव पूरे कमरे में होगा और कमरा तेजी से ठंडा होगा। इस मोड के फायदे की बात करें तो यह बड़े एरिया को कवर करने के लिए होता है। साथ ही, कमरे के हर कोने को समान तरीके से ठंडा करने के लिए यूज किया जाता है।

स्विंग मोड बिजली बचाएगा या नहीं?

खास तौर पर दोपहर की गर्मी में स्विंग मोड को ऑन करने से कमरा तेजी से ठंडा होने में मदद मिलती है। हालांकि, कई लोग ये सोचते हैं कि स्विंग ऑन करने से बिजली का बिल भी ज्यादा आता होगा क्योंकि स्विंग का मोटर ऑन होगा और वह बिजली की खपत करेगा। हालांकि, वास्तविक में ऐसा नहीं होता है। स्विंग ऑन होने से कमरा तेजी से ठंडा होता है, जिसकी वजह से कंप्रेसर पर जोर कम पड़ता है और बिजली के बिल में बचत होती है।

स्विंग मोड को इस्तेमाल करते समय ये सावधानी बरतें कि इसे लगातार ऑन न रखें। जब कमरा ठंडा हो जाए तो इसे बंद कर दें। ऐसा करने से एयर फ्लैप का मोटर जल्दी खराब नहीं होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका