Join us?

छत्तीसगढ़
Trending

lohri festival : अंबुजा मॉल में सिख समुदाय ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया

अनिल जोतसिंघानी इवेंट मैंनेजमेंट के नेतृत्व व छत्तीसगढ़ सिख संगठन के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम हुआ

रायपुर  । रविवार को बड़ा संयोग दिन रहा दो-दो त्यौहार एक साथ रहा मकर संक्राति और लोहड़ी। मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में खूब पतंगबाजी हुई है। शहर में और शहर के आउटर में भी पतंगबाजी देखने को मिला। इसके साथ ही सिक्ख समुदाय में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान अंबूजा मॉल में हजारों की संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद थे, महिलाएं, बच्चे, युवतियों, बुजुर्ग सभी लोगों की मौजूदगी में यहां कार्यक्रम सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंजाबी समुदाय में लोहड़ी पर खास तौर पर वहां अधिक धूम नजर आती है। लोहड़ी पर्व को फसल की बुआई और कटाई से जुड़ा माना गया है। इसलिए इस दिन सभी किसान आसपस में मिलकर गुरु को धन्यवाद करते हैं और पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुप्रीत सिंह भामरा खाद आपूर्ति निगम के अध्यक्ष थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिख संगठन के संरक्षक हरपाल भामरा, छत्तीसगढ़ सिख संगठन दलजीत सिंह चावला, जिला अध्यक्ष मोनू सलूजा, कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरुप्रीत सिंह भामरा खाद आपूर्ति निगम के अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंजाब का गतका, पंजाबी गिता और भागड़ा और डांस और सिंगिंग, फैंशन शो, हर गेम में एक-एक ड्रा दिया गया है।
मंच का संचालन रविन्द्र सिंह दत्ता, अनिल जोतसिंघानी के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ सिख संगठन के द्वारा आयोजित हुआ। जिसमे ंरविन्द्र सिंह दत्ता के द्वारा अनोखे अंदाज में पंजाबी, हिंदी एवं छत्तीसगढ़ भाषा मंच का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button