छत्तीसगढ़
Trending

कबीर नगर ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई सुबह की नियमित जल आपूर्ति पश्चात की गयी

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा कबीर नगर के 3200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है। कबीर नगर ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात सील्ट सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया।

इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है।कबीर नगर ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper