छत्तीसगढ़
Trending

कुशालपुर ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई सुबह की नियमित जल आपूर्ति पश्चात की गयी

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा कुशालपुर के 2000 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई का कार्य करवाया गया. कुशालपुर ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात सील्ट सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया।
इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. कुशालपुर ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 1 बजे तक पूर्ण कर लिया गया। दिनांक 1 फरवरी 2025 को ईदगाहभाठा की 3200 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी। ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई से सम्बंधित इस आवश्यक कार्य के चलते दिनांक 1 फरवरी 2025 को ईदगाहभाठा ओवर हेड टैंक के सम्बंधित क्षेत्रों में नियमित संध्याकालीन जलापूर्ति व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. रायपुर शहर के अन्य सभी जलागारों सेनियमित जलापूर्ति व्यवस्था यथावत रहेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper