छत्तीसगढ़
Trending

सिंधी काउंसिल ने राधा स्वामी नगर में किया कंबल वितरण

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा लगातार चौथे दिन राधा स्वामी नगर में कंबल वितरित किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि राधा स्वामी नगर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सभी को कंबल दिए गए। सभी ने कंबल पाते ही जय श्री राम के नारे लगाए और कहा ठंड में आप कंबल देकर हम सब की दुआ आपके साथ है।
स्व. कांता देवी जसवानी, स्व. हरीराम तलरेजा ,स्व. मोहनलाल तलरेजा, स्व.शंकरलाल रामनानी ,स्व. हरीराम सिदारा की याद में कंबल वितरण किया जा रहा है। कंबल वितरण में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, अमर गिदवानी, सुनील कुकरेजा, डॉ एन डी गजवानी, राधा स्वामी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंदर देवानी, धनेश मटलानी, अमर चंदनानी, महेश खिलनानी, आकाश बजाज, कन्हैया खेमानी, विष्णु नागवानी, महेश डेंगवानी, मनोहर डेंगवानी, सुंदरदास देवानी, विजय भाई , अनिल डेंगवानी, महिला मंडल गीता देवानी, अनीता रजवानी, नीलम कुकरेजा, प्रेरणा लेडवानी सभी राधा स्वामी नगर पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper