छत्तीसगढ़
Trending

एक दीया श्रीराम के नाम पर सिंधी काउंसिल महिला विंग ने मरीन ड्राइव पर झूलेलाल आरती की 

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई महिला विंग एवं युवा विंग के द्वारा नि:शुल्क दीया एवं रंगोली वितरण का आयोजन मरीन ड्राइव तेलीबांधा पर रखा गया। एक दीया श्रीराम के नाम पर राम धुन का गीत गाकर दीया वितरण किया गया।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया काउंसिल की महिला विंग द्वारा मरीन ड्राइव पर झूलेलाल की आरती की गई एवं साथ में अरदास भी की गई सभी ने अपने हाथ में दिए रखकर जलदेवता की पूजा के साथ आराधना की । सिंधी काउंसिल महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी ने कहा ऐसा नजारा था जैसे हम झूलेलाल जयंती मना रहे है। सभी महिलाओं ने दिवाली के पूर्व जलदेवता की पूजा कर सबके घर खुशियों से भरे उसकी कामना की। सिंधी काउंसिल युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने बताया कि मरीन ड्राइव में बड़ी संख्या में सभी को दिए और रंगोली वितरित की गई ।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, चेयरमैन संजय रहेजा, महामंत्री सुनील कुकरेजा, कोषाध्यक्ष विक्की लोहाना, युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी, नरेश पंजवानी, जतिन नचरानी, गौतम रेलवानी, सुनील वाधवा, राशि बलवानी, कशिश खेमानी, नीलम कुकरेजा, सोनिया निंज्यानी, किरन ठाकुर, आशा सचदेव, रिया जयसिंघानी, रीत खियानी, निकिता पारवानी, चित्रा पमनानी, दीक्षा रामनानी, मानसी कुकरेजा, श्वेता सचदेव, हेमा जेठानी, श्वेता सिधवानी, पूजा सबलानी, कशिश भगवानी, रौनक वासवानी, जूही दरयानी, डिंपल शर्मा, सपना कुकरेजा, बबीता नेभानी, माधुरी जयसिंघानी, विनय नागदेव, विक्रम मंधान, आशीष वासवानी, नीरज मनवानी, रितेश रंगलानी, संदीप तौरानी, अविनाश खेतपाल, राजू मनवानी, जय रेलवानी, सूरज जसवानी एवं अन्य उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper