छत्तीसगढ़
Trending

हाथी के हमले में साठ वर्षीय ग्रामीण की मौत, दहशत में ग्रामीण

कोरबा/रायपुर। कोरबा जिले में पाली वन मंडल के धारपखना-घुईचुआ सर्किल क्षेत्र में बीती देर रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है।घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बगिया कैंप कार्यालय से मरीजों को मिल रही है तत्काल सहायता

ये खबर भी पढ़ें : जटाशंकर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर पलटी, चार लोगों की मौत

कटघोरा वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने जानकारी दी है कि हाथी पहले कोरबा के जंगलों में सक्रिय था। जहां उसने तीन लोगों की जान ली थी। इसके बाद हाथी जांजगीर के पंतोरा जंगल में डेरा डालने के बाद बिलासपुर जंगल से कोरबा पाली क्षेत्र में पहुंचा।बुधवार देर रात को धारपखना घुईचुआ सर्किल में 60 वर्षीय मेवा राम धनवार के सामने अचानक हाथी सड़क पर आ गया।जिसके बाद हाथी ने अपने सूंड से उठाकर उसे पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : नई आईफोन सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च

वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया । उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है और गांववासियों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय ने तीजा पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper