अपराध
Trending

एक किलोग्राम चरस के साथ  तस्कर गिरफ्तार

शिमला । नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान में शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर शाम ठियोग थाना क्षेत्र के तहत घुण्ड के पास गश्त के दौरान पैदल आ रहे एक राहगीर को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के जवानों ने पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 73 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित की पहचान अनुकक्षय (32) निवासी घुण्ड के रूप में हुई है।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बुधवार को बताया कि आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button