पंजाब
Trending

छह किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने 105 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद कपूरथला निवासी लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके उसकी कार से 6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि यह हेरोइन लवप्रीत सिंह ने हनुमानगढ़ राजस्थान से प्राप्त की थी और उसे एक अन्य ड्रग पेडलर नवजोत सिंह को सौंपना था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला तब सामने आया, जब पंजाब पुलिस ने अमृतसर में 105 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी खेप को जब्त किया था।

ये खबर भी पढ़ें : कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये आप वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं

इस खेप के पकड़े जाने के बाद से ही पंजाब के काउंटर इंटेलिजेंस विभाग ने इसकी गहराई से जांच शुरू की। पकड़ी गई हेरोइन के बाद जांच के दौरान पुलिस ने ड्रग तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की शिनाख्त शुरू की। इस सिलसिले में अमृतसर और पंजाब के अन्य इलाकों में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने छानबीन के दौरान यह पता लगाया कि कपूरथला निवासी लवप्रीत सिंह भी इस ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि लवप्रीत सिंह राजस्थान के हनुमानगढ़ से हेरोइन की खेप पंजाब लाया था। उसका काम हेरोइन को नवजोत सिंह तक पहुंचाना था, जो खुद भी इस गिरोह का सक्रिय सदस्य था। नवजोत सिंह को सीआई ने एक दिन पहले ही, 105 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया था। लवप्रीत की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को इस नेटवर्क की अन्य महत्वपूर्ण कड़ियों को उजागर करने में मदद मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper