देश-विदेश
Trending

सोमालिया , आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक

 वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अमेरिकी सेना ने शनिवार को सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक की। इसमें कई आईएसआईएस आतंकियों की मौत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि आईएसआईएस सहित उन सभी के लिए संदेश साफ है जो अमेरिकियों पर हमला करते हैं- हम तुम्हें ढूंढ़- ढूंढ़ कर मार गिराएंगे।

अमेरिका की यह एयर स्ट्राइक सोमालिया के गोलिस पर्वत इलाके में की गई। यूएस डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने एयर स्ट्राइक में कई आईएसआईएस आतंकियों की मौत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी सेना की अफ्रीका कमान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के लिए सोमालिया की सरकार के साथ समन्वय किया गया था।
एयर स्ट्राइक को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने एक्स संदेश में कहा है कि `आज सुबह मैंने अमेरिकी सेना को हवाई हमले का आदेश दिया जिसमें आईएसआईएस के सीनियर अटैक प्लानर और उसके सहयोगी आतंकी मारे गए जो। गुफाओं में छिपे ये आतंकी अमेरिका के लिए खतरा थे इसलिए एयर स्ट्राइक में गुफाओं को नष्ट करते हुए कई आतंकियों को मार गिराया गया। इस हमले में सामान्य नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ।’
ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में पिछले बाइडेन शासनकाल की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना  कई साल से आईएसआईएस के सीनियर अटैक प्लानर को निशाना बना रही थी लेकिन बाइडेन व उनके सहयोगी इसे खत्म करने के लिए तेजी से काम करने में विफल रहे, जबकि मैंने कर दिया।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper