छत्तीसगढ़

गर्भवती महिलाओं के पोषण को लेकर छत्तीसगढ़ में शुरू होगा विशेष अभियान, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी शुभारंभ

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को बेहतर पोषण एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने के लिए 30 नवंबर से राज्य स्तरीय जनसंचार अभियान शुरू किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर तैयार सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन संचार (SBCC) रणनीति का विमोचन भी किया जाएगा। अभियान में विभाग को तकनीकी सहयोग दे रही संस्था IPE Global भी शामिल होगी।

कौन है चीक समुदाय? CM विष्णुदेव साय ने जशपुर में कीं 2 बड़ी घोषणाएं, जानें इनका गौरवशाली इतिहास

स्थानीय पौष्टिक आहार के इस्तेमाल पर जोर

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही परिवारों को गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के खानपान और पोषण की जरूरतों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग पौष्टिक खाद्य सामग्री खरीदने में करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

बेहतर पोषण के लिए परिवारों को किया जाएगा जागरूक

राज्य स्तरीय SBCC रणनीति के माध्यम से समुदायों तक मातृ एवं शिशु पोषण से जुड़े सरल और उपयोगी संदेश पहुंचाए जाएंगे। इसके जरिए परिवारों में गर्भवती महिलाओं के पोषण को प्राथमिकता देने और उन्हें विविधतापूर्ण व संतुलित आहार उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में हो सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए संकेत

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक जिले की एक पर्यवेक्षक और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नामांकित किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper