छत्तीसगढ़

श्री अशोक सिंघल जी की शताब्दी जन्म जयंती पर विशेष

दिनांक 27 सितंबर को निरंजन धर्मशाला, रायपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित पूज्य श्री अशोक सिंघल जी की शताब्दी जन्म जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लाखों श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम जी के दर्शन हेतु रामलला तीर्थ यात्रा कराई जा रही है तथा सभी से पूज्य अशोक सिंघल जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जब प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ, तब छत्तीसगढ़ से 11 ट्रक सुगंधित चावल एवं 100 सदस्यीय टीम को एक माह के लिए राम मंदिर निर्माण कार्य हेतु रवाना किया गया था। प्रभु श्रीराम जी के मंदिर निर्माण से छत्तीसगढ़ में विशेष हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा, क्योंकि छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम जी का ननिहाल माना जाता है। ऐतिहासिक एवं पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के साधु-संत, वेदाचार्य, राजीव लोचन महाराज जी, रायपुर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख, हजारों की संख्या में मातृशक्ति, नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Rise and fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक श्री टोपलाल वर्मा जी, विहिप के श्री पूर्णेंदु सिन्हा जी, विहिप के केंद्रीय अध्यक्ष श्री श्री अमरीश जी, केंद्रीय मंत्री, पेंड्रा आश्रम के परमात्मानंद जी महाराज, संत युधिष्ठिर जी महाराज, विहिप प्रांत अध्यक्ष श्री ललित माखीजा जी एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

माननीय श्री अमरीश जी ने सभी साधु-संतों को नमन करते हुए अपने उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

 

हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन।

राष्ट्र सेवा एवं धर्म सेवा ही हमारा संकल्प।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button