उत्तरप्रदेश

यूपी के हमीरपुर में आंधी-तूफान का कहर, पुल का हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से शुक्रवार को बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले में एक पुल निर्माण के दौरान दर्दनाक घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, तेज आंधी तूफान के कारण सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिर गई। ऐसे में नीचे काम कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अन्य कई लोगों की नीचे दबकर मरने की आशंका जताई जा रही है। ये पूरी घटना कुरारा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन कंडौर मोराकांदर पुल की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे हुआ हादसा?

सामने आई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर समेत कई जिले में तेज आंधी-तूफान देखने को मिला था। ऐसे में तूफान के दौरान बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का हिस्सा गिर गया। अब तक इस घटना में 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ गई है। वहीं, कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हमीरपुर में पुल हादसे की घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम पुल का मलबा हटाने में जुटी हुई है। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है।घटनास्थल पर एसडीएम सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौजूद है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हमीरपुर में हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है। हादसे में हुई मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और प्रशासन को राहत व बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के लिए और मृतकों के परिजनों से संवाद बना हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका