Stree 2 Box Office Day 43: स्त्री 2 की शानदार कमाई का सिलसिला जारी
नई दिल्ली। बीते 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 ने ऐतिहासिक कमाई का कीर्तिमान रचा है। दर्शकों के दिलों को आसानी से जीतने वाली इस मूवी को अब मेकर्स ने रेंट के आधार पर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani
इसके बावजूद थिएटर्स में स्त्री 2 को देखने के लिए आने वाली ऑडियंस की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। जिसका अंदाजा आप फिल्म के 43वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आसानी से लगा सकते हैं। रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक स्त्री 2 अपनी प्रभावशाली कमाई से हर किसी को हैरान किया है। हाल ही में 600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस मूवी ने रिलीज के 43वें दिन भी बढ़िया कारोबार कर के दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार छठे गुरुवार इस फिल्म की कमाई करीब 1 करोड़ रही है, जो इतना समय बीतने के बाद भी असरदार साबित हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया
स्त्री 2 लगातार करोड़ों में कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है, जिससे फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज की इनकम को मिला दिया जाए तो अब स्त्री 2 की टोटल कमाई 609 करोड़ के पार पहुंच गई है। मालूम हो कि अपनी शानदार कमाई से स्त्री 2 ने मेकर्स को मोटा मुनाफा कमा के दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : इन 5 जगहों पर करें भारत की अनूठी वास्तुकला का दीदार
बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड शाह रुख खान की जवान के नाम पर जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 643 करोड़ है। अब दूसरे नंबर पर मल्टी स्टारर स्त्री 2 का नाम आता है, जो 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने की वाली दूसरी हिंदी मूवी है। हालांकि, हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड स्त्री 2 के नाम दर्ज हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें : एआईसीटीइ के नॉलेज पार्टनर के रूप में काम करेगी अमेरिकी कंपनी

