
रायपुर में ट्रैफिक पुलिस की पहल: इन्वेस्टिचर सेरेमनी में छात्रों को मिला अनुशासन और सड़क सुरक्षा का संदेश
रायपुर, 31 जुलाई 2026 : डीसीपी यातायात, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में एसीपी यातायात श्रीमती सीमा अहिरवार द्वारा आज श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, Amlidih Raipur में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी में अतिथि के रूप में सहभागिता कर 150 छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तंबाकू पर छत्तीसगढ़ का ‘कड़ा प्रहार’, 14,948 शिक्षण संस्थान हुए तंबाकू मुक्त
प्रमुख बिंदु :
🔹 विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल एवं विभिन्न छात्र पदाधिकारियों को चयनित होने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।
🔹 विद्यार्थियों को बताया गया कि नेतृत्व, अधिकार का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवा, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक होता है।
🔹 छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की गई कि वे अपने traffic आचरण एवं अनुशासन से विद्यालय, परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
🔹 सड़क सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पूर्व किसी भी प्रकार का दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए।
🔹 वाहन चलाने की वैधानिक आयु पूर्ण होने के पश्चात हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी गई।
🔹 विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि विद्यालय में प्राप्त यातायात संबंधी जानकारी का अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें तथा *सड़क सुरक्षा के जागरूकता दूत* बनें।
🔹 *विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है।
🔹 कार्यक्रम का समापन इस प्रेरक संदेश के साथ किया गया कि—
“*अनुशासित विद्यार्थी ही सशक्त समाज की नींव होते हैं एवं सुरक्षित विद्यार्थी ही सुरक्षित भविष्य का निर्माण करते हैं।*”
🚦 यातायात पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर
“*सुरक्षित विद्यार्थी – सुरक्षित भविष्य*”

