मनोरंजन
Trending

Border 2 से सामने आया Sunny Deol का फर्स्ट लुक, सनी देओल का अंदाज देख एक्साइटेड हुए फैंस

बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 में रिलीज होने वाली है. एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं. इसी बीच सनी देओल ने अपनी इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट देकर लोगों को एक्साइटेड कर दिया है. दरअसल, एक्टर ने बताया है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में उनके हिस्से की शूटिंग कंप्लीट हो गई है और सनी देओल का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने तमाम चाहने वाले फैंस को खुश कर दिया है. आइए जानते हैं कि सनी देओल ने क्या पोस्ट किया है.

सनी देओल का अंदाज देख एक्साइटेड हुए फैंस
सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फौजी की वर्दी में नजर आ रहे हैं. इस फोटो के बैकग्राउंड सनी देओल की आवाज आ रही है, ’27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा, उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने आ रहा है.’ सनी देओल ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘मिशन पूरा हुआ. फौजी बनकर विदा लेता हूं. बॉर्डर 2 के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई. जय हिंद.’ सनी देओल ने जैसे ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अपना फर्स्ट लुक दिखाया कि फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक फैन ने लिखा है, ‘जय हिंद’ एक फैन ने लिखा है, ‘सुपर डुपर.’ एक फैन ने लिखा है, ‘अब होगा धमाल.’ एक फैन ने लिखा है, ‘500 करोड़ पार.’

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका