देश-विदेश
Trending

मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा । मुंबई में अनंत चतुर्दशी के दिन 400 किग्रा आरडीएक्स से जगह-जगह बम धमाका करने की धमकी देने वाले अश्विनी नाम के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत शनिवार को नोयडा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उसे लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।

04 सितंबर को मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर बम ब्लास्ट की धमकी वाला मैसेज भेजा गया था जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को एक जिहादी संगठन का सदस्य बताया था। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने 25 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अश्विनी कुमार सुप्रा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पिछले पांच सालों से वह नोएडा में रह रहा था। अश्विनी खुद को ज्योतिषी बताता था, लेकिन उसकी करतूत ने उसके इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अश्विनी ने धमकी में कहा था कि कई गाड़ियों में बम रखे हैं। इनमें 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल होगा। उसने खुद को पाकिस्तान के जिहादी संगठन ‘लश्कर-ए-जिहादी’ का सदस्य बताते हुए दावा किया कि 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं। उसने यह भी कहा कि 34 गाड़ियों में 34 ‘ह्यूमन बम’ लगाए गए हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper