
छत्तीसगढ़
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: जोन 8 कमिश्नर ने महादेवघाट में बच्चों को सिखाया स्वच्छता का पाठ; शपथ दिलाकर लिया फीडबैक।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की जोन 8 जोन कमिश्नर श्री राजेश्वरी पटेल ने कार्यपालन अभियता श्री अतुल चोपडा, सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट खारून नदी के किनारे छत्तीसगढ़ एकेडमी के बच्चों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के संबंध में जानकारी लेकर जागरूक बनाया एवं राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने बच्चो से सक्रिय सहभागिता जनजागरण करके दर्ज करवाने की विनम्न अपील की। जोन 8 जोन कमिश्नर ने बच्चों से स्वच्छता एप पर नगर हित में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत स्वच्छता फीडबैक करवाया। साथ ही उन्हें स्वच्छ भारत मिशन अतर्गत सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवायी गयी ।


