छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छ सर्वेक्षण : जोन 10 के अमलीडीह मार्ग की सफाई देखने पहुंचीं नवनिर्वाचित पार्षद  गायत्री नौरंगे

अधिकारियों ने सड़क पर रखी भवन सामग्री को जप्त कर जुर्माना लगाने कहा, जोन में राजस्व वसूली की हुई समीक्षा

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर  मीनल चौबे के आदेशानुसार और आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियां प्रतिदिन तेज गति से प्रगति पर हैँ।

आज नगर निगम जोन 10 के तहत अमलीडीह मार्ग की सफाई व्यवस्था का जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही,राजस्व अधिकारी  खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन  रघुमणि प्रधान, जोन कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन  योगेश कडु, जोन सहायक राजस्व अधिकारी  महादेव रक्सेल सहित सम्बंधित जोन 10 अधिकारियों ने प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क पर भवन सामग्री रेत फैलाया जाना पाकर अधिकारियों ने रेत तत्काल जप्त कर सम्बंधित भवन निर्माणकर्त्ता पर जुर्माना लगाकर उन्हें नोटिस देने का निर्देश दिया।  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियों का अमलीडीह मार्ग में पहुंचकर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद गायत्री नौरंगे ने अधिकारियों सहित प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. जोन 10 जोन कमिश्नर ने जोन कार्यालय में जोन की राजस्व वसूली कार्य और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की तैयारियों की समीक्षा कर सम्बंधित जोन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper