छत्तीसगढ़

सरकारी कर्मचारियों की सेहत का ख्याल: रायपुर इंडोर स्टेडियम में 9 मई को लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर-रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार रायपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट छांव के अंतर्गत सभी अधिकारियों कर्मचारियों और उनके परिवारजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जाच शिविर का आयोजन राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में दिनाक 9 मई 2026 शनिवार को प्रात 9:30 बजे किया गया है। शिविर में रायपुर जिले के प्रमुख अस्पतालों द्वारा सहयोग एव स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
रायपुर नगर पालिक निगम के सभी विभागाध्यक्षों एवं जोन कमिश्नरों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अपने परिवार तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के परिवारों की उपस्थिति दिनाक 9 मई 2026 शनिवार को प्रातः 9:30 बजे इंडोर स्टेडियम में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर सुनिश्चित करें।
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट छाँव के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जाच शिविर में बीपी, शुगर, वजन, ऊँचाई जैसी प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी, टीबी जांच, ईसीजी, इको, बोन डेनसिटी की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरो से परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य जागरूकता के अतर्गत पोषण, जीवनशैली और रोग निरोधक उपायों से सबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेस जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का पंजीयन और आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में जरूरतमदों को आवश्यक सामान्य दवाएँ भी निःशुल्क वितरित की जायेंगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका