खेल

Team India का ऐलान: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में मुकाबला करती नजर आएगी। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय टीम इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी।

BCCI की महिला चयन समिति ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया है। टेस्ट और वनडे टीम में स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल को शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया को दी गई है। वहीं, दीप्ति शर्मा को टेस्ट और वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

बागेश्वर धाम में शहीदों के नाम जले 11 हजार दीप, देशी घी के दीयों से जगमगाया धाम

टी20 टीम में शेफाली वर्मा को मिली उपकप्तानी

टी20 इंटरनेशनल टीम की कमान भी स्मृति मंधाना के हाथों में रहेगी, जबकि शेफाली वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। इस टीम में निकी प्रसाद, जी. कमलिनी और अनुष्का शर्मा को भी जगह मिली है। इनके अलावा हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर भी टीम का हिस्सा होंगी।

गेंदबाजी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और सयाली सतघरे को मौका दिया गया है।

भारतीय महिला टीम के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

भारतीय टीम के दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को ग्केबेर्हा में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद 16 दिसंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं, टी20 सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से होगा।

  • एकमात्र टेस्ट: 9 दिसंबर – ग्केबेर्हा
  • पहला वनडे: 16 दिसंबर – पार्ल
  • दूसरा वनडे: 19 दिसंबर – केपटाउन
  • तीसरा वनडे: 22 दिसंबर – ब्लोमफोंटेन
  • पहला टी20: 26 दिसंबर – बेनोनी
  • दूसरा टी20: 29 दिसंबर – पोटचेफस्ट्रूम
  • तीसरा टी20: 30 दिसंबर – पोटचेफस्ट्रूम

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम

टेस्ट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन… अब निकाल लें रजाई-कंबल!

वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper