खेल

टीम इंडिया के WTC Final 2025 में पहुंचने की राह हुई मुश्किल

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 340 रन का टारगेट मिला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज

इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 155 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने WTC Final 2025 के लिए एक कदम और बढ़ाया। मेलबर्न टेस्ट में हारने के बाद भारत के WTC Final 2025 में पहुंचने का सपना अभी नहीं टूटा है। आइए जानते हैं डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के भारत के पूरे समीकरण।

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

WTC Final 2025 के लिए कैसे अभी भी क्वालीफाई कर सकता है भारत?
भारतीय टीम को WTC Final 2025 में पहुंचने के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट जो कि सिडनी में खेला जाएगा, उसे हर हाल में जीतना होगा। हालांकि, उस मैच के केवल जीतने से भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगा। भारत के WTC Final में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंकाई टीम अगर आगामी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो उनका जीत प्रतिशत भारत से कम हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

बता दें कि भारत WTC Final में तभी पहुंच पाएगा जब श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीते या 0-0 की बराबरी करे। इस तरह भारत चक्र में अधिक सीरीज जीतने के आधार पर उससे आगे रहेगा, लेकिन श्रीलंका 2-0 से सीरीज जीतता है, तो वो भारत से आगे हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : राहा कपूर ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से हार जाती है त वह 51.75 प्रतिशत अंकों के साथ WTC Final की रेस से बाहर हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान

India vs Australia 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से दी पटखनी
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को चौथे टेस्ट मैच में 184 रन से मात दी और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। मेलबर्न टेस्ट में भारत को जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 155 रन पर सिमट गई और कंगारू टीम ने जीत हासिल की। इस मैच में मिली हार के बाद भारत के WTC Final की रेस में नुकसान हुआ। WTC Points Table में भारत तीसरे पायदान पर 52.78 जीत परसेंट हो गया। इस मैच से पहले भारत का PCT 55.88 था, जबकि ऑस्ट्रेलिया का PCT 58.89 से बढ़कर 61.46 हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को सेंचुरियन टेस्ट में हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपनी जगह बनाई। साउथ अफ्रीका ने पहली बार WTC Final में प्रवेश किया। अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें फाइनल की रेस से पहले ही आउट हो चुके हैं। बता दें कि WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है।

ये खबर भी पढ़ें : माहिरा खान द्वारा हर आउटफिट के लिए हेयरस्टाइल – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका