उत्तराखण्ड
Trending

चार धाम यात्रा के लिए सेवादारों की टीम रवाना, मुख्यमंत्री धामी  ने दिखाई हरी झंडी

चार धाम यात्रा के लिए सेवादारों की टीम रवाना, मुख्यमंत्री धामी  ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से “मुख्य सेवक भंडारा” के लिए चारों धामों में जाने वाले सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “मुख्य सेवक भंडारा” के तहत चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन व्यवस्था की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है, यात्रा के लिए पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। चारधाम यात्रा में देश भर से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड, देश और विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु उत्तराखंड से यात्रा का अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा में सेवा का कार्य करने वाले विभिन्न लोगों, संगठनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को सफल बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। चार धाम यात्रा में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा से पहले हर स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर संस्कृति, साहित्य कला परिषद के उपाध्यक्ष मधु भट्ट, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल, दायित्वधारी पुनीत मित्तल, हिमांशु चमोली एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका