छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा उत्सव : महिलाओं को विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां

संगीतमय प्रस्तुति में थिरक रही महिलाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आज सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन शुरु हाे चुका है।

मुख्यमंत्री निवास में उत्सव मनाने माता-एवं बहनें बड़ी संख्या में पहुंची हुई  हैं। मुख्यमंत्री  साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई माता एवं बहनें अपने विष्णु भैया से उपहार में लाख की चूड़ियां मिली है। यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं। साथ ही महिलाएं बड़ी ही संख्या में मेहंदी भी लगवा रही है। मेहंदी लगवा रही बहनाें के चेहराें मुस्कान से चमक रहे हैं।

 

संगीतमय प्रस्तुति में थिरक रही महिलाएं 

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है।  उत्सव में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका  आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरक रही हैं। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज दोहरी खुशी की बात है, तीजा पोरा तिहार तो दूसरी ओर महतारी वंदन की राशि के अंतरण को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है। 

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका