RADA
पंजाब
Trending

किसान से रिश्वत ले रहा था तहसीलदार, विजिलेंस ने ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा 

बरनाला (पंजाब) । पंजाब में एक भ्रष्ट तहसीलदार ने अपने पद पर रहते हुए चंद रुपयों के लिए अपना ईमान बेच दिया। तहसीलदार एक किसान से घूस ले रहा था। यह घूस जमीन की रजिस्ट्री की एवज में ली जा रही थी। लेकिन विजिलेंस ने आरोपी तहसीलदार सुखचरण सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

ये खबर भी पढ़ें : आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन बने

बरनाला में विजिलेंस ने तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। तहसीलदार ने किसान से जमीन रजिस्ट्री कराने के बदले 20 हजार रुपये की मांगी थी। किसान ने मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी।

ये खबर भी पढ़ें : घर के वास्तु के मुताबिक किस दिशा में रसोईघर बनाना सबसे ज्यादा शुभ – Pratidin Rajdhani

इसके बाद घूसखोर तहसीलदार को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया। बुधवार को विजिलेंस टीम ने आरोपी तहसीलदार सुखचरण सिंह को तहसील कांप्लेक्स तपा मंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपी तहसीलदार एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष भी बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2024: ssc.gov.in पर डाउनलोड करें सीएचएसएल टियर एग्जाम आंसर-

विजिलेंस डीएसपी लवप्रीत ने बताया कि विजिलेंस विभाग की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत तपा मंडी में एक तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ा गया है। तपा के तहसीलदार सुखचरण सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। किसान अमरीक सिंह ने अपने दोस्त की मदद से विजिलेंस से संपर्क किया था, जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

शिकायतकर्ता अमरीक सिंह गांव बीहला का रहने वाला है। उससे जमीन की रजिस्ट्री के बदले आरोपी तहसीलदार ने रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर इस मामले में तहसीलदार को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तहसीलदार एसोसिएशन का अध्यक्ष है या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन- शीत ऋतु – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका