मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण लुढ़का पारा, 5 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान

ग्वालियर-शहडोल संभाग में ज्यादा सर्दी

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंडक बढ़ा दी है। पिछली 2 रातों से तापमान 5 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। प्रदेश के शहडोल और ग्वालियर संभाग के जिलों में सबसे ज्‍यादा ठंडे है। रविवार रात यहां के दो शहर- कल्याणपुर में तापमान 4.6 डिग्री और आंवरी में 4.8 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल, जबलपुर में भी सर्दी का असर रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने से गर्मी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन तक सर्दी से राहत मिलेगी। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अभी कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है, लेकिन अगली एक-दो रात में ही तापमान बढ़ने लगेगा। रविवार की रात में शहडोल के कल्याणपुर में 4.6 डिग्री, अशोकनगर के आंवरी में 4.8 डिग्री, मंडला में 5.8 डिग्री, नौगांव में 6 डिग्री, पचमढ़ी में 6.8 डिग्री, खजुराहो में 7.2 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, मलाजखंड में 8.7 डिग्री, सतना में 9 डिग्री और रीवा में पारा 9.8 डिग्री रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में तापमान सबसे कम 8 डिग्री रहा। जबलपुर में 9.5 डिग्री, भोपाल में 10.6 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और इंदौर में सबसे ज्यादा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को इन शहरों में पारा 30 डिग्री से अधिक ही दर्ज किया गया।

प्रदेश में तीन-चार दिन पहले तक सर्द हवा की रफ्तार 36 से 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन अब यह 10 से 12 किमी तक आ गई है। रविवार को पूर्वी-उत्तरी भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 177 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चली। इससे प्रदेश में असर कम रहा। आज सुबह और रात में ठंडक बनी रहेगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 11 फरवरी को भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रात में भी पारे में उछाल आ सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका