छत्तीसगढ़
Trending

अपर आयुक्त ने निगम जोन 1 में लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू करने तथा चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने दिए निर्देश

रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने नगर निगम जोन 1 कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त लोक कर्म विभाग  राजेश्वरी पटेल, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर सहित जोन 1 जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता  डी. के. पैकरा,  गजाराम कँवर, सहायक अभियंता  शरद देशमुख, उप अभियंताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर विस्तृत कार्य समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

अपर आयुक्त ने सभी लंबित विकास कार्यों को शीघ्र शुरु करवाने और सभी प्रगतिरत विकास कार्यों को तय समयसीमा  पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिए हैँ। अपर आयुक्त ने अभियंताओं को विकास एवं निर्माण कार्यों से सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदारों के देयकों को भुगतान कार्यवाही हेतु नियमानुसार समय पर प्रस्तुत करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ। कार्य समीक्षा उपरांत अपर आयुक्त ने उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंताओं की उपस्थिति में निगम जोन 1 लोक कर्म विभाग द्वारा खमतराई बाजार में निर्माणाधीन नाली और बसंत विहार कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क मार्गो के कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त रूप में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper