छत्तीसगढ़
Trending

जांजगीर-चांपा के हथनेवरा एनीकट में डूबे युवक का शव म‍िला

जांजगीर-चांपा । जिले के हथनेवरा एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम और नगर सेना की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक के शव को घटना के 22 घंटे के बाद एनीकट से बाहर निकला गया।

हथनेवरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक क्रियाकलाप (नहाने-धोने) के लिए जाता था। शनिवार को भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था। इस दौरान बच्चों को पानी में डूबने से बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया। उसने दोनों बच्चों को तो बचा लिया, मगर वह खुद तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। आज रविवार सुबह फिर से शुरू की गई, खोजबीन के दौरान करीब 5:30 बजे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव बरामद किया गया।

चांपा एसडीओपी यदु मणि सिदार ने बताया कि घटना की सूचना पर चाम्पा पुलिस नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम मौके के पहुंची और तलाश शुरू की। देर शाम तक नदी मे डूबे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव बरामद नहीं किया जा सका। आज सुबह फिर से तलाशी कार्रवाई शुरू की गई और घटना स्थल से काफी दूर लक्ष्‍मी साहू का शव बरामद कर ल‍िया गया है। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper