अपराध
Trending

नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। जिले के डौंडी थानांतर्गत कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर गुरुवार काे एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के ल‍िए भेजा।  शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन

ये खबर भी पढ़ें : शुरूआती कारोबार में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी

पुलिस के अनुसार शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। डौंडी पुलिस ने अज्ञात मृतक की शिनाख्त के लिए लोगों से अपील की है। साथ ही सोशल मीड‍िया के माध्‍यम से श‍िनाख्‍ती की कोश‍िश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : देवरा पार्ट वन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ रिलीज

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper