छत्तीसगढ़

निगम ने सृष्टि नर्सरी को किया जुर्माना

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्डों में सफाई व्यवस्था के दैनिक निरीक्षण के दौरान जोन नम्बर 10 के तहत फुण्डहर मार्ग में सृष्टि नर्सरी वालों को कचरा जलाते हुए देखा एवं कचरा जलाने को गंभीरता से लेते हुए जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा को इसकी जानकारी दी. उनके निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव ने सृष्टि नर्सरी के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए तत्काल 500 रूपये का जुर्माना लगाया. नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी कचरा जलाये जाने पर तत्काल सम्बंधित पर कड़ी कार्यवाही कर जुर्माना लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैँ.

Back to top button
📰 E-Paper