छत्तीसगढ़

निगम आवारा मवेशियों को लगातार पकड़ रही

निगम आवारा मवेशियों को लगातार पकड़ रही

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान चलाकर निरन्तर जारी है।
इस क्रम में आज अभियान चलाकर नगर निगम जोन 6 की काउकेचर टीम द्वारा जोन के क्षेत्र के तहत भाठागांव से हरदेवलाल बाबा मन्दिर टिकरापारा मुख्य मार्ग होकर संतोषी नगर मार्ग में 11 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊकैचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिये गए दिशा – निर्देश अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त के निर्देशा पर राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मार्गो में काउकेचर वाहन की सहायता से विशेष टीमों के श्रमवीरों के सहयोग से आवारा मवेशियों की धरपकड़ का कार्य अभियान पूर्वक निरंतर जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका